फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive: Only five families are left in tehri Kemsari village After migration

एक्सक्लूसिव: पलायन की मार, उत्तराखंड के इस गांव में रह गए हैं अब केवल पांच परिवार

Sun, 29 Nov 2020 11:36 AM IST
अलका त्यागी विजय गुसाईं, अमर उजाला, नई टिहरी
विजय गुसाईं, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Nov 2020 11:36 AM IST
सार

  • महज तीन किमी सड़क नहीं बनने से नगरीय क्षेत्रों में जा रहे हैं ग्रामीण 

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive: Only five families are left in tehri Kemsari village After migration
केमसारी गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी जिला मुख्यालय की सीमा से लगा हुआ केमसारी गांव पलायन का दंश झेल रहा है। 1990 के दौर में बसाए गए नई टिहरी नगर की टीनशेड कालोनी से महज आधा किमी दूर यह राजस्व गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे गांव में अब बस पांच परिवार ही रह गए हैं। अधिकतर लोग गांव छोड़कर नगरीय क्षेत्रों में बस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केमसारी से पैन्यूला तक तीन किमी बाईपास सड़क बनती है, तो सीमित क्षेत्र में बसे नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है।  

विज्ञापन

 
सारज्यूला पट्टी का केमसारी गांव नगरपालिका क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है। जिला मुख्यालय की स्थापना से ही गांव के लोग सड़क की आस लगाए हुए हैं, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी ग्राम पंचायत पैन्यूला का राजस्व गांव केमसारी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। जिससे गांव में इन 30 सालों में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन



वर्षों बाद भी जब नगर क्षेत्र की सीमा से महज आधा किमी दूर बसा यह गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया, तो एक दशक पहले से लोगों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया। जिससे 20 परिवारों के इस गांव में अब सिमट कर पांच परिवार ही रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क न होने से कर रहे पलायन

गांव के गुरु प्रसाद बेलवाल कहते हैं कि सड़क के लिए कई बार प्रस्ताव दिए गए। क्षेत्र और जिला पंचायत से भी सड़क बनाने का प्रयास सफल नहीं हो पाया। टीनशेड कालोनी से केमसारी गांव होते हुए पैन्यूला तक तीन किमी बाईपास सड़क बनती है, तो नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए भी काफी जगह मिल जाती। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गांव से अधिकतर लोगों ने पलायन कर दिया है। 

जिला मुख्यालय की सीमा से सटे केमसारी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए जल्द ही गांव में बैठक की जाएगी। उसके बाद टीनशेड कालोनी से केमसारी होते हुए पैन्यूला तक सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर विधायक के माध्यम से लोनिवि को भेजा जाएगा। 
- मुन्नी देवी चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत पैन्यूला।
 
केमसारी गांव के लिए सड़क का प्रस्ताव मुझे नहीं मिला है। ग्रामीण सांसद या विधायक के माध्यम से प्रस्ताव देते हैं, तो उनका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
- केएस नेगी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed