BC Khanduri Birthday: सीएम और स्पीकर समेत कई नेताओं ने दी पूर्व सीएम को बधाई, बेटी ने किया हवन-यज्ञ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर पूर्व सीएम को बधाई व शुभकामनाएं दी।

विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी का आज दिन है। उनका जन्मदिन आज विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर पूर्व सीएम को बधाई व शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मोजूद रहे।
पिता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मैं भगवान से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करती हूं| आपकी दी गई शिक्षा एवं संस्कारों का अनुपालन करते हुए आपके दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं| pic.twitter.com/xrPgsgdrjg
— Ritu Khanduri Bhushan (@RituKhanduriBJP) October 1, 2022
आज उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती @RituKhanduriBJP जी भी उपस्थित रहीं। pic.twitter.com/oulMkTcaEb
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 1, 2022
कमेंट
कमेंट X