फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Crops flourished in the lockdown but Now destroy due to migration

उत्तराखंड: लॉकडाउन में फसलें लहलहाईं...अब अर्थव्यवस्था सुधरी तो झाड़ियां उग आईं...पढ़ें ये खास रिपोर्ट

Sun, 20 Nov 2022 12:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

अर्थ एवं संख्या निदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 के दौरान जब राज्य कोरोना महामारी के गंभीर संकट में था और पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। तब केवल प्राथमिक क्षेत्र में ही सुधार दिखाई दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Crops flourished in the lockdown but Now destroy due to migration
खेत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना में जख्मों पर मरहम लगाने वाले खेत फिर बेगाने हो गए हैं। कोविड 19 महामारी के दौरान हजारों की संख्या में लौटे प्रवासियों अपने बंजर खेतों में फसलें उगाईं थीं, लेकिन अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटते ही रोजी-रोटी की तलाश में वे कस्बों और शहरों का रुख कर चुके हैं। आर्थिक विकास दर के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।

विज्ञापन


अर्थ एवं संख्या निदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 के दौरान जब राज्य कोरोना महामारी के गंभीर संकट में था और पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। तब केवल प्राथमिक क्षेत्र में ही सुधार दिखाई दिया। 2019-20 में प्राथमिक क्षेत्र का सकल मूल्य वर्द्धन 11.74 फीसदी से बढ़कर 13.33 फीसदी हो गया। लेकिन महामारी के थमने के साथ ही 2021-22 में यह 12.36 फीसदी तक कम हो गया। इस गिरावट में सबसे बड़ा योगदान कृषि क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


Dehradun : उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में आया सुधार, कोरोनाकाल के बाद विकास दर पहुंची 7% के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थ एवं संख्या निदेशालय के निदेशक सुशील कुमार कहते हैं, यह गिरावट इस बात का संकेत है कि कोरोनाकाल में बड़ी संख्या प्रवासी अपने गांव लौटे। उन्होंने अपने खेतों में फसलें उगाईं। लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार आया और कारोबार में तेजी दिखी तो वे अपने लौट गए। आंकड़ों के हिसाब देखें तो चालू भाव पर वर्ष 2020-21 में कृषि क्षेत्र का सकल मूल्य वर्द्धन 18.07 फीसदी था जो वर्ष 2021-22 में घटकर 3.67 रह गया। इन दो वर्षों में स्थिर भाव पर कृषि क्षेत्र की विकास दर 3.86 से गिरकर 3.51 तक रह गई है। 

रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र में बड़ा सुधार
आर्थिक विकास दर के अनुमान बता रहे हैं कि राज्य में द्वितीय और तृतीय क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र में काफी तेजी दिखी है। सेवा क्षेत्र भी पटरी पर लौट आया है। निर्माण क्षेत्र में नौ फीसदी से अधिक का उछाल है। कोरोनाकाल में पर्यटन, होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में -21.30 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई थी, जो सुधरकर 4.69 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 

कृषि क्षेत्र में 14 फीसदी से अधिक गिरावट 
वर्ष          2020-21     2021-22
जीएसडीपी  18.07          3.67

निर्माण कार्यों में सबसे ज्यादा तेजी आई
वर्ष          2020-21      2021-22
जीएसडीपी -2.39           21.40

व्यापार, होटल और रेस्टोरेंट में रौनक लौटी
वर्ष          2020-21          2021-22
जीएसडीपी  -21.30            4.69

अर्थव्यवस्था में किस क्षेत्र का कितना योगदान
सेक्टर        2019-20        2020-21      2021-22
प्राथमिक        11.74         13.33         12.36
द्वितीय           46.04         45.90          46.21  
तृतीय            42.22         40.77          41.43

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed