सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Rain brings back chill temperature Down up to 11 Degree in dehradun

Uttarakhand: बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च का तीसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से पूरी तरह से अलग रहा। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश ने प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

Uttarakhand Weather Rain brings back chill temperature Down up to 11 Degree in dehradun
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिन भर हुई रिमझिम बारिश से राजधानी दून के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। दून में 19.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां 32.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Trending Videos


मार्च का तीसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से पूरी तरह से अलग रहा। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश ने प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तापमान में तेजी से आई गिरावट से अचानक आई ठंड ने लोगों को एक बार फिर पहाड़ के साथ मैदानों में भी सर्दी का एहसास कराया। बीते बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बीच-बीच में तेज बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Chamoli: बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, तेजी से फिसल रहे ग्लेशियर; हाईवे बंद, पांडुकेश्वर आ रहे श्रमिक लौटे



 

मैदान से पहाड़ तक गिरा पारा

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री गिरावट के साथ 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पर्वतीय जिले नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री गिरावट के साथ 8.4 डिग्री और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कमी के साथ 6.9 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा।

कल भी बारिश-बर्फबारी की संभावना

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने का अनुमान है।

दून से लेकर मसूरी तक खूब बरसे मेघ

जिले भर में जमकर बारिश हुई। देहरादून में 19.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि मसूरी में सबसे अधिक 32.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, हाथीबड़कला में 18.5, जौलीग्रांट में 14 और मालदेवता में 15 एमएम बारिश हुई। जबकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का आंकड़ा इसके आसपास ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed