फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Snowfall and Rainfall Alert for three days on Holi 2020

उत्तराखंड: आज से फिर बादलों का डेरा, पहाड़ी इलाकों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 10 Mar 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Mar 2020 01:00 AM IST
सार

  • पहाड़ी जिलों में आज से तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
  • मैदानी जिलों में भी छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
  • होली पर तापमान में फिर गिरावट आने का पूर्वानुमान

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Snowfall and Rainfall Alert for three days on Holi 2020
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम खुलने से ठंड से कुछ राहत मिली। राजधानी में भी दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी आ गई। हालांकि मंगलवार से अगले तीन दिन तक फिर बादल और हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन


राजधानी में सोमवार को सुबह से तेज धूप खिली। रविवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान  25.3 डिग्री था, वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 26.8 डिग्री पर पहुंच गया। होली पर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

विज्ञापन

हालांकि इस बार अपेक्षाकृत कम असर रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिस वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। होली पर ठंडक होने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि फिलहाल कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed