{"_id":"6a09f86b2eae8fef6c059526","slug":"vikasnagar-vandalism-at-global-medikit-company-in-selaqui-female-employees-assaulted-fir-registered-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: सेलाकुई में अब ग्लोबल मेडिकिट कंपनी में तोड़फोड़, महिला कर्मचारियों से मारपीट, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: सेलाकुई में अब ग्लोबल मेडिकिट कंपनी में तोड़फोड़, महिला कर्मचारियों से मारपीट, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 17 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
कंपनी की तीन इकाइयों में करीब 750 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। बाहरी अज्ञात उपद्रवी और कंपनी के कुछ कर्मचारी जबरन तीनों परिसरों में घुस गए।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सेलाकुई स्थित ग्लोबल मेडिकिट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को कुछ बाहरी अराजक तत्वों और कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कंपनी की महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। पुलिस ने कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कंपनी के प्रबंधक निकुंज पंवार ने थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी की तीन इकाइयों में करीब 750 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। बाहरी अज्ञात उपद्रवी और कंपनी के कुछ कर्मचारी जबरन तीनों परिसरों में घुस गए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikasnagar: सिरफिरे युवक ने रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया हमला, हायर सेंटर रेफर
उपद्रवियों ने कंपनी की मशीनरी और तैयार उत्पादों को भी नुकसान पहुंचाया। कंपनी के पास घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।