फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vipin Murder Case: भतीजे के बाद चाचा के गुनाहों की चर्चा,  24 साल पहले हुए ये हत्याकांड जानकर कांप उठेगी रूह

Mon, 05 Dec 2022 10:12 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Dec 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
Vipin murder case accused uncle Nikku Dai had relations with underworld in Mumbai Uttarakhand news in hindi
विपिन हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी - फोटो : amar ujala

देवेंद्र अरोड़ा उर्फ निक्कू दाई। 80 के दशक का वह कुख्यात जिसकी दहशत न सिर्फ उस समय देहरादून में थी बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े बदमाश भी उससे घबराने लगे थे। उसके संबंध मुंबई में अंडरवर्ल्ड से भी थे। निक्कू दाई के भतीजे विनीत पर जब विपिन रावत की हत्या का आरोप लगा तो मौत के 24 साल बाद इस नाम की चर्चा फिर से होने लगी। हर कोई इसे निक्कू दाई के पहले अपराध की तरह ही मान रहा है।



दरअसल, विनीत के चाचा के गुनाहों की शुरुआत भी एक हत्या से हुई थी। हालांकि, यह हत्या उसने हनक में नहीं बल्कि अपने पिता की सरेबाजार की गई पिटाई का बदला लेने के लिए की थी। बात वर्ष 1981 की है। देवेंद्र अरोड़ा अपने पिता के साथ जूस की दुकान पर बैठता था। उस वक्त शहर में कुछ बदमाश व्यापारियों से उगाही करते थे।

एक दिन जब निक्कू के पिता ने उगाही के पैसे देने से मना कर दिया तो सरेेबाजार बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। उस वक्त तो वह चुप रहा लेकिन प्रतिशोध की आग को अपने सीने में पाले रहा। कुछ दिन बाद निक्कू ने अपने दोस्त का तमंचा चुराया और घोसी गली में बैठे उस बदमाश की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी।

Vipin murder case accused uncle Nikku Dai had relations with underworld in Mumbai Uttarakhand news in hindi
विपिन हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, कुछ साल बाद जमानत पर बाहर आया तो उसने गुनाह के रास्ते को ही चुना। डालनवाला क्षेत्र में उसने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। कुछ दिन बाद वह ऋषिकेश जाकर रहने लगा। वहां उसने विवाद के चलते अनिल नाम के व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार तब भी हुआ लेकिन कुछ ही समय में छूट गया।

Vipin murder case accused uncle Nikku Dai had relations with underworld in Mumbai Uttarakhand news in hindi
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

निक्कू के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि वह किसी से नहीं डरता था। 1980 के दशक में ही डीएवी छात्र नेताओं का शहर में बड़ा दबदबा रहता था। छात्रनेता खुलेआम हथियार लेकर घूमते थे। उस वक्त के छात्रनेता विनोद बड़थ्वाल और सूर्यकांत धस्माना का भी खासा नाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vipin murder case accused uncle Nikku Dai had relations with underworld in Mumbai Uttarakhand news in hindi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विनोद बड़थ्वाल के भाई राजेश ने एक सिनेमा हॉल की पार्किंग का ठेका लिया तो यह बात निक्कू से सहन नहीं हुई। झगड़े हुए और गोलियां तक चलीं। एक दिन निक्कू ने राजेश, उनके दोस्त और उनकी एक महिला दोस्त की घर में घुसकर हत्या कर दी। हालांकि, इस मुकदमे में वह साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गया था। 

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट खोलेगा सारे राज, आरोपियों से मिल सकते हैं इन सवालों के जवाब

विज्ञापन
Vipin murder case accused uncle Nikku Dai had relations with underworld in Mumbai Uttarakhand news in hindi
निक्कू बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बाद में निक्कू बदमाश के ताल्लुकात मुंबई में अंडरवर्ल्ड सरगनाओं से भी हो गए थे। एक दौर ऐसा था कि उसके यहां बिहार के धनबाद में गैंगवार को अंजाम देकर बदमाश देहरादून में पनाह लेने लगे। इस बीच दून की जनता उसके कारनामों से त्रस्त हो गई थी। पुलिस और प्रशासन की नाक में भी दम हो गया था। वर्ष 1989 में क्लेमेंटटाउन थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह नेगी और उनकी टीम ने एक मुठभेड़ में निक्कू को मार गिराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed