{"_id":"638cd4ff7f9ad753e177a89e","slug":"dehradun-news-various-breeds-dogs-come-in-dog-show-2022-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dog Show: देहरादून पहुंचे एक से बढ़कर एक क्यूट डॉगी ने बिखेरा जलवा, जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Show: देहरादून पहुंचे एक से बढ़कर एक क्यूट डॉगी ने बिखेरा जलवा, जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में डॉग शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में रविवार को माहौल देखते ही बन रहा था। कोई डॉग को हाथों में लेकर सहला रहा था तो कोई विभिन्न ब्रीड्स के डॉग संग फोटो खिंचवाने में व्यस्त था। मौका था दून वैली कैनल क्लब की ओर से आयोजित सालाना डॉग शो का।
डॉग शो में इस बार खूंखार से ज्यादा सामान्य और प्यारे डॉग नजर आए। इनके स्टॉलों पर लोगों की काफी भीड़ रही। ज्यादातर लोग इन डॉगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। इस शो में टॉय पोम, टॉय पंप डॉग, चाऊ-चाऊ आदि ब्रीड के कुत्ते आकर्षण का केंद्र थे।
शो में बेल्जियम मेलोनिस, फॉक्स टेरियर, मालटीस, वेल्श कॉर्गी, श्नौजर, केन कोरसो, सामोएड, कैविलर किंग्स चार्ल्स स्पैनियल, पैकनीज, रामपुर हाउंड, कारवन हाउंड, राजा पल्लयम हाउंड आदि नस्ल के कुत्तों ने प्रतिभाग किया।
2 of 6
देहरादून में डॉग शो
- फोटो : अमर उजाला
इस शो में पशु प्रेमियों की काफी भीड़ देखने को मिला। देर शाम विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। डॉग की तिब्बतियन मास्टिफ और ग्रेडेन ब्रीड ने जलवा बिखेरा। डॉग शो में करीब 300 कुत्तों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
3 of 6
देहरादून में डॉग शो
- फोटो : अमर उजाला
दून वैली कैनल क्लब के सचिव नवनीत चौधरी ने बताया कि डॉग शो सुबह 10 बजे के करीब शुरू हुआ, लेकिन डॉग प्रेमी सुबह तड़के से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई राज्यों के डॉग प्रेमी अपने कुत्तों के साथ पहुंचे। जज स्टेनली शैन (सिंगापुर), योगेश टूटेजा (अमृतसर) ने कुत्तों की कैटवॉक करवाकर उनकी खूबियों को परखा। जिसके बाद टैलेंट के हिसाब से विजेता तय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देहरादून में डॉग शो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 64वां और 65वां राष्ट्रीय स्तर का डॉग शो रविवार को आयोजित किया गया। डॉग शो में चाओ चाओ ब्रीड के चंगेज नाम के डॉग ने लोगों का अपनी खूबसूरती व गुणों से दिल जीत लिया। इस डॉग की खासियत है कि ये देखने में काफी सुंदर है। ग्रेडेन ब्रीड और तिब्बतियन मास्टिफ ब्रीड के डॉग आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
5 of 6
देहरादून में डॉग शो
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने अपनी हाइट की वजह से लोगों को खूब प्रभावित किया। ग्रेडेन ब्रीड के डॉग लेकर इस शो में गुरुग्राम से पहुंचे संजय दुग्गल ने बताया कि इसकी कीमत 75 हजार से शुरू होती है। जोकि ढाई लाख रुपये तक है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी लोगों शो में हिस्सा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।