फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट खोलेगा सारे राज, आरोपियों से मिल सकते हैं इन सवालों के जवाब

Sun, 04 Dec 2022 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police will do narco test  to Know VIP Name and many More details
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अंकिता हत्याकांड में परिजन और लोग लगातार पुलिस जांच पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही बार-बार वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ऋषिकेश में लंबे से धरना भी चल रहा है। ऋषिकेश से आए लोगों ने शनिवार को भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनशन किया था। इस घटनाक्रम के बाद रविवार को एडीजी वी मुरुगेशन ने पत्रकार वार्ता की।



Ankita Murder Case: मामले में जल्द चार्ज शीट होगी फाइल, VIP का नाम जानने के लिए नार्को टेस्ट कराएगी पुलिस

उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन माह पूरे हो रहे हैं। इससे पहले चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी। कोशिश है कि आगामी 10 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल हो जाए। वहीं, नार्को टेस्ट और डिजिटल साक्ष्यों की रिपोर्ट को शामिल करते हुए सप्लीमेंट्री चार्जशीट बाद में दाखिल कर दी जाएगी।

एसआईटी भी नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इससे वीआईपी का राज खुलने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने रिजॉर्ट में वीआईपी कमरे में ठहरने वालों को ही वीआईपी बताया। मगर, उनका नाम भी खुलना चाहिए।

Ankita Murder Case: Police will do narco test  to Know VIP Name and many More details
वी. मुरुगेसन, ADG लॉ एंड ऑर्डर, - फोटो : अमर उजाला

नार्को टेस्ट की रिपोर्ट न्यायालय में बतौर साक्ष्य मान्य नहीं होती है। लेकिन, इससे पुलिस को मदद मिल जाती है। मसलन, यदि किसी अपराधी ने कोई चीज कहीं छुपाई है तो टेस्ट के दौरान उसकी जानकारी दे सकता है।

Ankita Murder Case: Police will do narco test  to Know VIP Name and many More details
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

यह बात तो न्यायालय में मान्य नहीं होगी, लेकिन यदि वह चीज वहां मिल जाती है तो इसे पुलिस अपनी विवेचना का हिस्सा दर्शाकर न्यायालय में दाखिल कर देती है। हालांकि, इस केस में तीनों आरोपी जेल में हैं। मगर, इनसे बहुत से सवालों के जवाब भी पुलिस को चाहिए। ऐसे में यह टेस्ट जरूरी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police will do narco test  to Know VIP Name and many More details
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के मिल सकते हैं जवाब
  • टेस्ट के दौरान आरोपी वीआईपी का नाम बता सकते हैं। 
  • नहर किनारे वास्तव में क्या हुआ था, यह भी उगल सकते हैं। 
  • अंकिता के साथ कुछ गलत किया या नहीं, इस बात की जानकारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police will do narco test  to Know VIP Name and many More details
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इन सवालों के मिल सकते हैं जवाब

  • इस मामले में उनका कोई और मददगार तो नहीं, यह बात भी वह बता सकते हैं। 
  • मोबाइल नहर में फेंके हैं या फिर कहीं और छुपाए हैं, यह जानकारी भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed