सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman dies after falling from a hill while cutting grass Rudraprayag News in hindi

Rudraprayag News: पहाड़ी ढलान में घास काटने गई थी महिला, अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पहाड़ी ढलान में घास काटने गई अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

Woman dies after falling from a hill while cutting grass Rudraprayag News in hindi
पहाड़ी ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर क्षेत्र में पहाड़ी ढलान में घास काटने गई एक महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है जब महिला गीता देवी घास के लिए पहाड़ी ढलान पर गई थी। अचानक पांव फिसलने से महिला गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को खाई से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

Trending Videos


ये भी पढ़ें...Rudraprayag: ग्राम जलई में भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में किया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि मृतका की पहचान गीता देवी पत्नी गजपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला न्यालसू गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा दिया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed