{"_id":"69a5a0618e565b9a5c07b883","slug":"22-special-trains-from-rajdhani-336-lakh-people-travelled-in-a-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126310-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी से 22 स्पेशल ट्रेनें, एक दिन में 3.36 लाख ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी से 22 स्पेशल ट्रेनें, एक दिन में 3.36 लाख ने किया सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच दिनों में 14 लाख यात्री रवाना, पिछले साल से 18 फीसदी अधिक भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
होली पर्व से पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन तेज कर दिया है। रविवार को दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 22 स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई गईं, जिनसे लगभग 3.36 लाख यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 1 मार्च को यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष होली से तीन दिन पहले (11 मार्च 2025) की तुलना में 18.07 प्रतिशत अधिक रही। पिछले पांच दिनों में दिल्ली क्षेत्र से करीब 14 लाख यात्रियों ने सफर किया है। होली मनाने के लिए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा देखा जा रहा है। इसे देखते हुए नई दिल्ली, आनंद विहार और पुरानी दिल्ली सहित बड़े स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ की लगातार मॉनिटरिंग के आधार पर 3 को भी 22 स्पेशल ट्रेनें संचालित की है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचे और वैध टिकट के साथ यात्रा करें।
Trending Videos