सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 illegal shops were demolished in Sikandarpur Badha village for the second consecutive day.

Delhi NCR News: सिकंदरपुर बढ़ा गांव में दूसरे दिन भी अवैध 80 दुकानें तोड़ी गईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मकान और स्कूल की बाउंड्री के हिस्से को भी हटाया
Trending Videos

निगम की ओर से बनाई जानी है मॉडल रोड, हटाए जा रहे कब्जे

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर।
नगर निगम मानेसर ने सिकंदरपुर बढ़ा गांव में दूसरे दिन भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। निगम की टीम मॉडल रोड के निर्माण में बाधा बन रहे मकानों और दुकानों को हटाने में जुटी रही। इस कार्रवाई में डीटीपी आरएस बाट का भी सहयोग लिया गया। निगम की ओर से गांव में मॉडल रोड बनाई जानी है, लेकिन कई लोगों ने सड़क के बीच और निगम की जमीन पर अवैध रूप से मकान और दुकानें बना रखी थी।
शुक्रवार को निगम ने करीब 80 दुकानों को तोड़ा, वहीं एक रिहायशी ढांचे पर भी कार्रवाई की गई और स्कूल की बाउंड्री के हिस्से को भी हटाया, क्योंकि वह भी सड़क निर्माण में रुकावट बन रहा था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाए गए। इलाके में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से लोगों को करीब दो महीने पहले ही नोटिस देकर मकान और दुकानें खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन कई लोगों ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाया। नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र ने बताया कि निगम की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निगम अधिकारियों ने कहा कि मॉडल रोड बनने से गांव में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed