{"_id":"6a0afd95a455bfc69605fe59","slug":"a-case-was-registered-against-several-people-including-a-youth-after-forcibly-stopping-a-vehicle-on-the-highway-and-making-them-drink-water-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-124221-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाईवे पर जबरन वाहन रोककर पिलाया पानी, युवक समेत कई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाईवे पर जबरन वाहन रोककर पिलाया पानी, युवक समेत कई पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर राहगीरों को पानी पिलाने के लिए जबरन वाहन रोकना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने हाईवे पर यातायात बाधित करने और सड़क जाम करने के आरोप में एक नामजद युवक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना गांव बहरोला के पास की है, जहां छबील लगाने के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर सदर थाना में तैनात एएसआई विक्रम अपनी टीम के साथ बामनीखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बुद्धा ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लंबा जाम लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मथुरा से दिल्ली जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं और यातायात पूरी तरह प्रभावित था।
जांच के दौरान पता चला कि बहरोला गांव निवासी सुनील अपने साथियों के साथ सड़क के बीच खड़े होकर गुजरने वाले वाहनों को रोक-रोककर पानी पिला रहा था। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जब जाम खुलवाने और आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो सभी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos