सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SDM resolved seven complaints on the spot in the resolution camp.

Delhi NCR News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सात शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



होडल। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हरीराम ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सात शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया। शिविर में कुल लगभग डेढ़ दर्जन शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य हर वर्ग की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसेवा और समाधान की सोच को धरातल पर उतारने का प्रयास है। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आई। अधिकारियों ने कई मामलों में तत्काल प्रक्रिया शुरू की। शिविर में तहसीलदार अनिल कुमार, नगर परिषद एमई डीके सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article