सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch takes major action, arms supplier arrested

Delhi NCR News: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



पलवल। क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चांदहट थाना क्षेत्र में पहले पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर राहुल को दबोच लिया। आरोपी पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 7 मई को क्राइम ब्रांच टीम ने हेड कांस्टेबल पवन के नेतृत्व में किठवाड़ी-अलावलपुर रोड स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास से बढ़राम निवासी ओमकार को अवैध कट्टा और राइफल के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ओमकार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पूछताछ में ओमकार ने खुलासा किया कि उसने हथियार मानपुर निवासी राहुल से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए राहुल को नामजद किया। आरोपी को कई बार नोटिस भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। सोमवार को सहायक उप निरीक्षक श्रीचंद की टीम ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article