सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashok Bhagat returned after walking 5000 km and visiting 12 Jyotirlingas, was welcomed in his village.

Delhi NCR News: 5000 किमी पैदल यात्रा कर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे अशोक भगत, गांव में हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



पलवल।
जिले के बागपुर गांव निवासी अशोक भगत ने आस्था और संकल्प की अनूठी मिसाल पेश करते हुए देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों की करीब 5000 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरी की। यात्रा संपन्न कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाओं से अशोक भगत का अभिनंदन किया। महिलाओं ने आरती उतारी और मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें कंधों पर बैठाकर गांव में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि अशोक भगत ने कठिन परिस्थितियों में विभिन्न राज्यों में स्थित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इसे उन्होंने आस्था, तप और समर्पण का प्रतीक बताया। गांव के लोगों ने इस यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे युवाओं में धार्मिक आस्था और संकल्प की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article