सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A massive fire broke out in a factory in Indralok area

Delhi Fire: इंद्रलोक इलाके में फैक्टरी में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर दमकलकर्मी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

इंद्रलोक इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

A massive fire broke out in a factory in Indralok area
फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के इंद्रलोक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी हैं।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंद्रलोक इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण लगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। दमकल विभाग की सात गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के अभियान में जुट गईं। दमकल कर्मियों द्वारा सावधानीपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed