सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI Impact Summit Four shuttle buses started from JLN Stadium to Pragati Maidan

AI Impact Summit: प्रगति मैदान पहुंचने वाले जेएलएन स्टेडियम से सटल सेवा का उठाएं लाभ, चार सटल बसें शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल होंगे।

AI Impact Summit Four shuttle buses started from JLN Stadium to Pragati Maidan
एआई इम्पैक्ट समिट - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के लिए इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) ने एक महत्वपूर्ण सुविधा की शुरुआत की है। समिट में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए आईटीपीओ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से प्रगति मैदान तक चार सटल बस सेवाओं का संचालन शुरू किया है।

Trending Videos


लोग अपनी गाड़ियां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास पार्क कर आसानी से इन सटल बसों का उपयोग करके प्रगति मैदान स्थित समिट स्थल तक पहुंच सकते हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो समिट में शामिल होने के लिए दूर-दराज से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में सोमवार को शाम पांच बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे।

यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी। यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में होगा, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा।

एक्सपो में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे, जो एआई क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक एआई पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियां स्थापित करना और व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed