सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police's 79th Foundation Day today, Amit Shah attended the function

दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात, सुरक्षा होगी बेहतर

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस 16 फरवरी यानि आज धूमधाम से 79वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली पुलिस के समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को 10 नई परियोजनाओं की सौगात दी। 

Delhi Police's 79th Foundation Day today, Amit Shah attended the function
दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस आज, 16 फरवरी को अपना 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस विशेष दिन पर, गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को 10 नई परियोजनाओं की सौगात दी, जिनका उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

Trending Videos


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का आज यहां पर शिलान्यास हुआ है। दिल्ली को 10 हजार कैमरों से जोड़ने के कार्यक्रम के प्रथम चरण में 2100 कैमरे लाइव जुड़ चुके हैं। दिल्ली में पहले से मौजूद 15 हजार से ज्यादा कैमरों को इसके साथ जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। मुझे विश्वास है कि सेफ सिटी योजना आने वाले दिनों में दिल्ली की सुरक्षा को बहुत आगे तक ले जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed