सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused in murder of IRS officer s daughter arrested in Delhi

IRS अफसर की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार: एक दिन पहले दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, फिर दिल्ली आकर की दरिंदगी

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के पॉश इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या हुई। आरोपी और अधिकारी के घर का पूर्व सहायक राहुल मीणा पर हत्या का आरोप है। राहुल मीणा ने दिल्ली में वारदात को अंजाम देने से पहले राजस्थान में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Accused in murder of IRS officer s daughter arrested in Delhi
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की बर्बरता से हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपी राहुल मीणा ने इस वारदात से एक दिन पहले राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में अपने ही दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राहुल मीणा की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, राहुल अपने गांव कुंडरोली निवासी एक दोस्त के साथ मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह समारोह को बीच में ही छोड़कर वापस लौट आया। इसके बाद वह सीधे अपने दोस्त के घर पहुंचा, जहां उसने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के बाद पहुंचा था दिल्ली
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रात ट्रेन से दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली पहुंचने पर वह सीधे एक आईआरएस अधिकारी के घर पहुंचा, जहां उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसे देर शाम तक गिरफ्तार कर लिया गया।

राजगढ़ थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर राजस्थान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जानकारी साझा की। दिल्ली पुलिस की एक टीम भी राजगढ़ पहुंची, जहां दोनों राज्यों की पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

आरोपी के पिता से भी पूछताछ
पुलिस ने आरोपी के पिता से भी पूछताछ की है। आरोपी राहुल मीणा को हिरासत में लेने से पहले उसके परिचित 6 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed