{"_id":"6a53e7ec29b28f63f5071eb4","slug":"allegation-of-encroachment-on-private-land-by-dumping-quarried-stones-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113545-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: निजी भूमि पर खनन के पत्थर डालकर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: निजी भूमि पर खनन के पत्थर डालकर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:- निजी प्लॉट में रात के अंधेरे में डाला गया अवैध खनन का पत्थर।
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच एक बार फिर अवैध खनन से जुड़े पत्थरों को निजी भूमि पर डालकर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी जुबेर ने आरोप लगाया है कि उनके नाम लगभग 2400 वर्ग गज भूमि दर्ज है, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके पास मौजूद है। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने बाईपास स्थित करीब 400 वर्ग गज के एक अलग प्लाट पर भी उनका लंबे समय से कब्जा है। उनका कहना है कि उक्त प्लाट पर क्रेशर व अन्य भवन निर्माण सामग्री रखी हुई थी तथा चारदीवारी के साथ मिट्टी भराई का कार्य भी कराया गया था। जुबेर के अनुसार 10 जुलाई की शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने उनके प्लाट पर अवैध खनन से जुड़े पत्थर डाल दिए और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि प्लाट पर डाले गए पत्थरों को तत्काल हटाया जाए तथा मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।