{"_id":"69df3d06101dcae53c08eb17","slug":"arvind-kejriwal-filed-an-affidavit-in-justice-swarana-kanta-sharma-s-court-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में दाखिला किया एफिडेविट, जज के बच्चों का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में दाखिला किया एफिडेविट, जज के बच्चों का मुद्दा उठाया
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
केजरीवाल ने एफिडेविट में लिखा, जज के दोनों बच्चे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ काम करते हैं। तुषार मेहता उनके बच्चों को केस देते हैं। तुषार मेहता सीबीआई की तरफ से पेश होने वाले वकील हैं।
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : x/aap
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को फिर से हटाने की मांग की है। उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में एक और एफिडेविट दाखिल किया। केजरीवाल ने इसमें जज के दोनों बच्चों का मुद्दा उठाया है। नया हलफनामा दाखिल कर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ नये आरोप लगाते हुए सुनवाई से हटने की मांग की है।
Trending Videos
केजरीवाल ने एफिडेविट में लिखा, जज के दोनों बच्चे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ काम करते हैं। तुषार मेहता उनके बच्चों को केस देते हैं। तुषार मेहता सीबीआई की तरफ से पेश होने वाले वकील हैं। ऐसे में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा तुषार मेहता के खिलाफ आदेश कैसे जारी कर पाएंगी? इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को खुद दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होकर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में जिरह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने सोमवार को केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति की एकल पीठ कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में रिक्यूजल याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति ने कहा कि रिक्यूजल न्यायिक क्षेत्राधिकार पर आज बहुत कुछ सीखा। चार घंटे से अधिक समय तक हुई लंबी सुनवाई में दोनों पक्षों ने तीखी बहस की, जिसमें केजरीवाल ने खुद कोर्ट में पेश होकर दलीलें रखीं।
सुनवाई की शुरुआत से ही माहौल गर्म रहा। केजरीवाल ने खुद को पार्टी इन-पर्सन बताते हुए याचिका पर बहस की। केजरीवाल ने कोर्ट में कहा, न्याय न केवल किया जाना चाहिए, बल्कि ऐसा प्रतीत भी होना चाहिए कि न्याय हो रहा है। मेरे मन में आशंका है कि इस बेंच के सामने मामला निष्पक्ष रूप से नहीं सुना जाएगा। उन्होंने न्यायाधीश पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायमूर्ति शर्मा की पिछली टिप्पणियां आदेश और अदालत के बाहर की गतिविधियां उनके मन में निष्पक्ष सुनवाई को लेकर गंभीर आशंका पैदा करती हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि जो कुछ भी सीबीआई और ईडी कहती है, वह न्यायमूर्ति शर्मा स्वीकार कर लेती हैं। उन्होंने 10 कारणों का हवाला देते हुए रिक्यूसल की मांग की, जिसमें न्यायाधीश की ओर से आरएसएस से जुड़े अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (एबीएपी) के कार्यक्रम में चार बार भाग लेना शामिल था।
अदालत ने जस्टिस स्वर्णकांता से जिरह करते केजरीवाल का वीडियो हटाने को कहा
दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे उन सभी वीडियो को हटवाएं, जिनमें अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में जिरह करते हुए दिखाया गया है। बता दें कि सुनवाई के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बाद में कोर्ट कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर साझा की थी। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इन वीडियोज को डिलीट कराने का आदेश दिया है।

कमेंट
कमेंट X