फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP members listened to 'Mann Ki Baat' at 6,450 locations.

Delhi NCR News: भाजपाइयों ने 6450 स्थानों पर सुनी मन की बात, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कैच द रेन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन का पीएम ने दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने रविवार को राजधानी में करीब 6450 स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, ओडिशा से सांसद बलभद्र मांझी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत चौधरी, कार्यालय मंत्री कैलाश जैन और अमित गुप्ता सहित सैकड़ों युवाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 136वें एपिसोड को सुना।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हर्ष मल्होत्रा ने उपस्थित नेताओं और युवाओं के साथ कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की स्मृति में मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कैच द रेन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने देश की प्रतिभाओं और युवाओं का उत्साह बढ़ाया। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, स्वाति मालीवाल और प्रवीन खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम सुना। संगठन महामंत्री पवन राणा ने बाहरी दिल्ली जिले में, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने दिल्ली गेट वार्ड में, योगिता सिंह ने कालकाजी में और मोहनलाल गिहारा ने मादीपुर वार्ड में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed