{"_id":"6a66709d0f4acd958803a10a","slug":"soldiers-blood-protects-country-blood-donation-saves-lives-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147629-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों का रक्त देश की रक्षा करता है, रक्तदान मानव जीवन बचाता है : विजेंंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों का रक्त देश की रक्षा करता है, रक्तदान मानव जीवन बचाता है : विजेंंद्र गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी में रक्तदान शिविर, कारगिल के वीरों को मिली श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों को भी सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को 27वें कारगिल विजय दिवस पर कहा कि मातृभूमि की रक्षा में सैनिकों का बहाया गया रक्त देश की आजादी की रक्षा करता है, जबकि रक्तदान मानव जीवन बचाता है। दोनों ही राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। रोहिणी में आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की। विजेंद्र गुप्ता ने रक्तदान फाउंडेशन की ओर से हर साल कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की सराहना की। कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदाताओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा अमर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई।