फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blue light poses a growing threat to the skin of young people, causing issues like premature wrinkles and pigmentation

Delhi NCR News: ब्लू लाइट से युवाओं की त्वचा पर बढ़ रहा खतरा, समय से पहले झुर्रियां व पिगमेंटेशन हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल-लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल से त्वचा हो रही बेजान, डॉक्टर बोले- स्क्रीन टाइम सीमित करें, ब्राइटनेस कम रखें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। मोबाइल और लैपटॉप का बढ़ता इस्तेमाल अब सिर्फ आंखों ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी असर डाल रहा है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट के कारण युवाओं में समय से पहले झुर्रियां, पिगमेंटेशन और त्वचा की चमक कम होने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई व सोशल मीडिया के कारण लोग दिनभर स्क्रीन के संपर्क में रहते हैं।

राजधानी के अस्पतालों व स्किन क्लीनिक में कम उम्र में ही डल स्किन, दाग-धब्बे व एजिंग की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वामी दयानंद अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अजय ने बताया कि ब्लू लाइट त्वचा की गहराई तक पहुंचकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे समय से पहले एजिंग, झुर्रियां व पिगमेंटेशन बढ़ रही है, खासकर युवाओं में। डॉक्टरों की सलाह है कि स्क्रीन टाइम सीमित करें, हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें व मोबाइल की ब्राइटनेस अधिक न रखें। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार, पर्याप्त पानी व अच्छी नींद भी त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed