{"_id":"5d98a5a08ebc3e01586f08d1","slug":"bollywood-mister-and-misses-2019-competition-held-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 के विजेता घोषित, सपना चौधरी समेत ये हस्तियां रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 के विजेता घोषित, सपना चौधरी समेत ये हस्तियां रहीं मौजूद
Sat, 05 Oct 2019 08:01 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 प्रतिस्पर्धा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौजूदगी में रोहिणी स्थित होटल में बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 के सीजन तीन का आयोजन किया गया। स्टूडियो 19 फिल्म्स के इस आयोजन में बेंगलूरु से अविनाश प्रभाकरण को मिस्टर इंडिया 2019 और चंडीगढ़ की सोनिया गुरुंग को बॉलीवुड मिस इंडिया 2019 घोषित किया गया।
विज्ञापन
मिस्टर इंडिया 2019 के फर्स्ट रनर अप मुंबई से रुतिक करिया और सेकंड रनर अप मुंबई से रोहित शिंदे रहे। वहीं, बॉलीवुड मिस इंडिया 2019 के फर्स्ट रनर अप का खिताब फरीदाबाद (हरियाणा) से जसनूर छाबड़ा को और सेकंड रनर अप का खिताब हरियाणा के सिरसा की दीक्षा सेठी को मिला।
विज्ञापन
टीवी अभिनेता रजनीश दुग्गल, अभिनेत्री सना खान ने भी विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिनेता यश अहलावत ने इवेंट में उपस्थिति के लिए सना खान, सपना चौधरी, रजनीश दुग्गल और गुलशन ग्रोवर का आभार जताया। इस रंगारंग शाम में रियल एस्टेट अथॉरिटी ऑफ हरियाणा के चेयरमैन के के खंडेलवाल, एम3एम संस्थापक रूप कुमार बंसल और माइक्रोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुबोध गुप्ता ने शिरकत की।
विज्ञापन
इवेंट की शुरुआत में 64 शहरों से आए सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभाओं और हुनर को प्रदर्शित करते हुए बेहद आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक किया। चार राउंड के मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और जूरी सदस्यों ने आखिर में विजेताओं के नामों की घोषणा की। प्रतियोगिता की जूरी सदस्य सपना चौधरी ने कहा, "यहां आए सभी प्रतिभागियों को नई यात्रा शुरू करने के लिए शुभकामनाएं।"