{"_id":"69e7767e05d9f196b30057c6","slug":"both-the-hands-of-the-young-man-got-stuck-in-the-machine-he-was-badly-crushed-and-his-condition-was-critical-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133182-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मशीन में फंसे युवक के दोनों हाथ, बुरी तरह कुचले, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मशीन में फंसे युवक के दोनों हाथ, बुरी तरह कुचले, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-रणहौला के गत्ता फैक्टरी में हुआ हादसा, पीड़ित का अस्पताल में चल रहा है इलाज
-पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर फैक्टरी मालिक से कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रणहौला इलाके में एक गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में काम करने के दौरान मशीन में दोनों हाथ फंसने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान 32 साल के महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर फैक्टरी को सील कर दिया है। पुलिस मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
रणहौला थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 18 अप्रैल की सुबह 10.48 बजे रणहौला थाना पुलिस को बालाजी एक्शन अस्पताल में एक घायल व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल की पहचान कुंवर सिंह नगर निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई। वह बयान देने की हालत में नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि उसका दोनों हाथ डाई कटिंग मशीन में फंस गए थे, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और स्थिति काफी गंभीर बताई गई है। पुलिस की टीम मीरा एन्क्लेव एक्सटेंशन स्थित गत्ता फैक्टरी पहुंची। पूछताछ में पता चला कि फैक्टरी मालिक केशव कुमार है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल कर वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने डाई कटिंग मशीन को सील कर कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है और मालिक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ है या नहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X