सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class 10 Results Region wise Results Trivandrum Tops List Girls Once Again Prove Their Mettle

CBSE 10th Results Over All: देखें रीजन वाइस रिजल्ट, त्रिवेंद्रम ने किया टॉप; एक बार फिर लड़कियों ने दिखाया दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 15 Apr 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 10th Results: इस साल का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा-जहां एक ओर त्रिवेंद्रम ने टॉप कर इतिहास बनाया, वहीं लड़कियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बढ़त बनाए रखी। हालांकि, कुछ रीजन जैसे नोएडा में गिरावट चिंता का विषय जरूर बनी हुई है।
 

CBSE Class 10 Results Region wise Results Trivandrum Tops List Girls Once Again Prove Their Mettle
सीबीएसई 10वीं परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष देशभर के 22 रीजन में घोषित किए गए हाईस्कूल परिणामों में कुल 93.70 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार भी परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है और बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी बढ़त कायम रखी है।

Trending Videos

लड़कियों का दबदबा कायम
रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का 92.69 फीसदी दर्ज किया गया। यानी एक बार फिर लड़कियां पढ़ाई में आगे रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजन वाइज प्रदर्शन
इस साल त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79 फीसदी के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया। टॉप 5 रीजन इस प्रकार हैं-
त्रिवेंद्रम – 99.79%
विजयवाड़ा – 99.79%
चेन्नई – 99.58%
बेंगलुरु – 98.91%
दिल्ली वेस्ट – 97.45%

दिल्ली-एनसीआर का प्रदर्शन
दिल्ली वेस्ट – 97.45%
दिल्ली ईस्ट – 97.33%
गुरुग्राम – 93.21%
नोएडा – 87.66%

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख रीजन
लखनऊ – 91.63%
देहरादून – 91.59%
प्रयागराज – 89.45%
पंचकुला – 92.24%

नोएडा रीजन का गिरा रिजल्ट
नोएडा रीजन का प्रदर्शन इस बार गिरा है। यहां पास प्रतिशत 87.66% रहा, जो पिछले साल के 90.75% के मुकाबले 3.09 फीसदी कम है।
 

स्कूलों का प्रदर्शन
स्कूल कैटेगरी में भी केंद्रीय विद्यालयों ने एक बार फिर टॉप किया-
केवी – 99.57%
जवाहर नवोदय विद्यालय – 99.42%
सेंट्रल तिब्बतन स्कूल – 97.42%
निजी स्कूल – 93.77%
सरकारी स्कूल – 91.43%
सरकारी सहायता प्राप्त – 91.01%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed