{"_id":"69f37355bd0e040fe9074230","slug":"cm-rekha-gupta-strict-on-the-arbitrariness-of-private-schools-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, बोलीं- किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, बोलीं- किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार
सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, अभिभावकों को किताबें, ड्रेस एक दुकान से खरीदने को मजबूर नहीं किया जाएगा। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि अभिभावकों को किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी किसी एक दुकान से खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट स्कूल अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और स्कूल स्टोर पर साफ लिखें कि अभिभावक पसंद से कहीं से भी सामान खरीद सकते हैं। स्कूल केवल सुविधा के लिए कुछ दुकानों के नाम बता सकती है, लेकिन बाध्य नहीं कर सकती। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे स्कूलों का टेकओवर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये कदम दिखावे के लिए नहीं - रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह खुद औचक निरीक्षण करेंगी। यह कदम दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अभिभावकों से मिली शिकायतों के आधार पर उठाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे हैं और कहा कि शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता है।
हाल ही में रोहिणी के सेक्टर-13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं। स्कूल बिना वैध फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के चल रहा था और स्विमिंग पूल भी बिना लाइसेंस के पाया गया, जिसे तुरंत सील कर दिया गया। सीएम ने कहा है कि सभी प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों की जांच की जाएगी।
