सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth attacked with a knife in Mayur Vihar area

Delhi Crime: मयूर विहार इलाके में युवक को चाकू से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 01 May 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife in Mayur Vihar area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, यह घटना 30 अप्रैल की रात की है, इस संबंध में करीब 10 बजे मयूर विहार पुलिस स्टेशन में कॉल आई।  पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और अस्पताल गए। घायल व्यक्ति की मेडिकल जांच की गई और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शिकायतकर्ता और घायल व्यक्ति अपने निवास स्थान के पास त्रिलोकपुरी इलाके में मौजूद थे। भी दो हमलावर वहां पहुंचे और चाकू से घायल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर मयूर विहार पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed