{"_id":"69f3835531c2d82df90c0ff8","slug":"the-organization-has-strengthened-at-the-grassroots-level-devendra-yadav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134481-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर कहा कि इस अवधि में कांग्रेस को हर स्तर पर नई ऊर्जा मिली है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। इसी बीच पार्टी ने पुनर्गठन की जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।
देवेंद्र यादव ने कहा कि नए जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, कार्यकारी समितियों का गठन, मंडलों और सेक्टरों की संरचना और पर्यवेक्षकों की तैनाती के जरिए संगठन को जमीनी ढांचे से मजबूत किया गया। उन्होंने अपनी एक माह लंबी दिल्ली न्याय यात्रा को संगठन के पुनर्जीवन में अहम बताया। विधानसभा चुनाव में सीट न मिलने के बावजूद उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है और वह अब दिल्ली में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है। ब्यूरो
Trending Videos