{"_id":"69f4065bf81cb9e237081dc7","slug":"noida-a-five-year-old-girl-was-crushed-to-death-after-getting-off-a-school-bus-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: स्कूल बस से उतरी पांच वर्ष की छात्रा को कुचला, मौत; बस में नहीं था कोई परिचालक या हेल्पर, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: स्कूल बस से उतरी पांच वर्ष की छात्रा को कुचला, मौत; बस में नहीं था कोई परिचालक या हेल्पर, चालक भागा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 May 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार
बच्ची स्कूल बस से नीचे उतर रही थी, तभी चालक ने बस चला दी। चालक की लापरवाही के कारण बच्ची बस के नीचे आ गई। टायर से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दनकौर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में बृहस्पतिवार को हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची स्कूल बस से नीचे उतर रही थी, तभी चालक ने बस चला दी। चालक की लापरवाही के कारण बच्ची बस के नीचे आ गई। टायर से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
रोशनपुर गांव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय बेटी भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा थी। वह बस से स्कूल आती-जाती थी। हर दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी वह स्कूल बस से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि घर के पास बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही घर की ओर बढ़ी, तभी स्कूल बस चालक ने बस चला दी जिससे बच्ची पहिये के नीचे आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक के अलावा बस में कोई परिचालक या हेल्पर मौजूद नहीं था। जबकि बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने की जिम्मेदारी परिचालक की होती है। कर्मचारी न होने के कारण ही यह हादसा हुआ है और बच्ची टायर के नीचे आ गई।
दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। परिजनों से शिकायत प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
