सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meri Maa-Pyari Maa: Registration for Painting Competition starts today, organized by Amar Ujala

मेरी मां-प्यारी मां:  चित्रकला प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, मातृ दिवस पर अमर उजाला का आयोजन 9 मई को

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 May 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौजूद रहेंगी। विजेता बच्चों का चयन आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े शहर के मुख्य विशेषज्ञ करेंगे। इस दौरान विजेता बच्चों को पुलिस कमिश्नर के हाथों पुरस्कृत करवाया जाएगा। 

Meri Maa-Pyari Maa: Registration for Painting Competition starts today, organized by Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

मातृ दिवस के मौके पर अमर उजाला की ओर से मेरी मां चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 9 मई  को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता होगी। इसके लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। पेंटिंग में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह बेहद खास मौका होगा। 

Trending Videos


प्रतियोगिता में बच्चे कलाकृति के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्यार, समर्पण को कागज पर उकेर सकेंगे। बच्चों की मां के लिए भी यह कभी न भूलने वाला एहसास होगा। इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों को अपनी मां के साथ नोएडा स्टेडियम आना होगा। बच्चों के लिए ड्राइंग शीट अमर उजाला की ओर से दी जाएगी वहीं रंग बच्चों को अपने लेकर आने होंगे। एक घंटे के समय में बच्चों को अपनी मां से संबंधित कलाकृति बनानी होगी। इसमें मां का प्यार, समर्पण, एहसास आदि को रंगों के माध्यम से दर्शाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम है कि पिछले वर्ष अमर उजाला की ओर से इस तरह की चित्रकला प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों ने सुंदर कलाकृतियां बनाकर अमर उजाला के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप की थीं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह करेंगी बच्चों को सम्मानित 
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौजूद रहेंगी। विजेता बच्चों का चयन आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े शहर के मुख्य विशेषज्ञ करेंगे। इस दौरान विजेता बच्चों को पुलिस कमिश्नर के हाथों पुरस्कृत करवाया जाएगा। 

क्यूआर कोड से निशुल्क रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह पूरी तरह निशुल्क है। पंजीकरण  के बाद बच्चे का नाम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची में शामिल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed