सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Domestic help arrested after high-voltage drama for stealing gold worth crores

Delhi NCR News: घरेलू सहायिका ने करोड़ों का सोना चुराकर छिपाया घर में, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस से बचने के लिए आरोपी महिला ने विदेशी कुत्तों की किलाबंदी की हुई थी, पुलिस ने इनको चकमा देकर आरोपी महिला को घर में रजाई में छिपे हुए दबोचा
Trending Videos

-महिला ने चोरी के सोने से 15 अलग-अलग गोल्ड लोन खातों से लिया हुआ था लोन, पुलिस ने इनको फ्रीज किया, एक लाख रुपये महिला की निशानदेही पर बरामद हुए
-फिलहाल महिला की गिरफ्तारी से शालीमार बाग व मोर्या एन्क्लेव में चोरी के दो मामले सुलझे, 2008 में भी महिला के खिलाफ पंजाबी बाग थाने में दर्ज हुआ था एक मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला की शालीमार बाग थाना पुलिस ने करोड़ों रुपयों के जेवरात चोरी करने के मामले में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोना उर्फ के.सोनिया (45) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने अपने घर में कई विदेशी कुत्ते पाले हुए थे। पुलिस की टीम जैसे ही उसके घर गिरफ्तारी के लिए पहुंची, कुत्तों ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया। टीम ने कुत्तों से बचते हुए किसी तरह घर में प्रवेश किया। बाद में खुद को रजाई में छिपाए हुए आरोपी सोना उर्फ सोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की कई वारदातों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अब तक करीब तीन करोड़ का सोना चोरी कर चुकी है। वह सोने के बदले अलग-अलग बैंकों से गोल्ड लोन ले लिया करती थी। उसके 15 गोल्ड लोन खातों को फिलहाल पुलिस ने फ्रीज किया है। इसकी निशानदेही पर एक लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है। शालीमार बाग व मोर्या एंक्लेव में चोरी के दो मामले इसकी गिरफ्तारी से सुलझे हैं।
पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 19 अप्रैल को शालीमार बाग निवासी विजय पाल गुप्ता ने घर में चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी घरेलू सहायिका ने घर से सोने के कई लाख रुपयें के जेवरात चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान करने के बाद टीम उस तक पहुंची। रोहिणी में जब उसके घर पर छापेमारी की गई तो सोना के पिटबुल, अमेरिकन बुली समेत कुल पांच कुत्तों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। टीम ने किसी तरह खुद को बचाया और घर में दाखिल हो गई।
पुलिस की छापेमारी के समय महिला ने खुद को एक कमरे में रजाई के भीतर कैद कर लिया। टीम ने आरोपी को दबोच लिया। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसके साथ चोरी में और भी लोग शामिल हें। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामलों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि महिला 20 से अधिक चोरी कर चुकी है। यह घर में घरेलू सहायिका बनकर जाती है। इसके कुछ ही दिनों बाद घर से चोरी कर फरार हो जाती है। चोरी करने के बाद सोने को अलग-अलग बैंक में गिरवी रखकर वहां से लोन ले लिया जाता है। अभी तक दो किलो सोना गिरवी रखा होने का पता चला है। आरोपी वर्ष 2008 में पंजाबी बाग थाने में इसी तरह के मामले में शामिल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article