{"_id":"69f3879feb159a20b80250b7","slug":"new-tb-testing-and-treatment-centre-opens-in-vikas-nagar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134572-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विकास नगर में शुरू हुआ नया टीबी जांच और उपचार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विकास नगर में शुरू हुआ नया टीबी जांच और उपचार केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इस नए केंद्र का उद्घाटन किया
-65,000 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग में 9,432 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई
-टीबी को शुरू में ही पकड़ लिया जाए, तो इलाज आसान हो जाता हैः स्वास्थ्य मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने टीबी को खत्म करने के लिए विकास नगर में नया टीबी जांच व उपचार केंद्र शुरू किया गया है, जिससे दिल्ली में टीबी उन्मूलन अभियान को गति मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि टीबी की शुरुआती पहचान ही इस बीमारी के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है। अगर टीबी को शुरू में ही पकड़ लिया जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और बीमारी दूसरों में नहीं फैलती।
टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत दिल्ली में अब तक 850 आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 65,000 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से कई लोगों के चेस्ट एक्स-रे और एनएएटी टेस्ट किए गए, जिससे 9,432 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई और उनका इलाज शुरू किया गया। विकास नगर शिविर में 102 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, पर्चे बांटे गए और मुनादी भी की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत 7,117 घरेलू संपर्कों को टीबी से बचाव की दवा दी गई। 3,461 मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट दी गई। 42 निक्षय मित्र भी पंजीकृत हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2030 तक दिल्ली को टीबी-मुक्त बनाना है। यह केंद्र विकास नगर के लोगों को निशुल्क और आसान तरीके से टीबी की जांच व उपचार उपलब्ध कराएगा।
Trending Videos