सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panchakarma services will be strengthened in Tibbia College, new appointments will start.

Delhi NCR News: तिब्बिया कॉलेज में पंचकर्म सेवाएं होंगी मजबूत, नई नियुक्तियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 7 पंचकर्म कर्मी और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की होगी भर्ती
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज एवं अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई पहल की गई है। अस्पताल प्रशासन ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से सात पंचकर्म कर्मियों (चार महिला, तीन पुरुष) और एक आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। पंचकर्म कर्मी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में विभिन्न थेरेपी संचालित करेंगे और मरीजों की सुरक्षा व स्वच्छता का ध्यान रखेंगे। वहीं फार्मासिस्ट दवाओं के भंडारण, वितरण और रिकॉर्ड प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाएंगे। दिल्ली सरकार के अधीन यह संस्थान देश के पुराने चिकित्सा केंद्रों में शामिल है, जहां आयुर्वेद और यूनानी पद्धति के साथ 200 बेड वाले अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उपचार की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed