सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU students' problem of faulty wings to be solved

Delhi NCR News: जेएनयू छात्रों के खराब पंखों की समस्या होगी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) परिसर में स्थित स्कूलों और हॉस्टल परिसर में खराब पंखों को ठीक करवाया जाएगा। गर्मियों में छात्रों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इसको लेकर जेएनयू के इंजीनियरिंग विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत 140 सीलिंग फैन, पांच एग्जॉस्ट फैन, पीने के पानी के मोटर/पंप की रीवाइंडिंग और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पहल से परिसर में बिजलों उपकरणों के रखरखाव में सुधार होगा और छात्रों व कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस संबंध में विभाग ने परिसर में लगे पंखों और पानी के मोटरों की मरम्मत व रखरखाव के लिए निविदा आमंत्रित की है। इसके अलावा शाफ्ट की मरम्मत, वेल्डिंग, ग्राइंडिंग और बेयरिंग फिटिंग जैसे कार्य भी किए जाएंगे। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed