{"_id":"6a84596a2c0327e3750282ff","slug":"complex-heart-and-cancer-surgery-performed-in-a-single-operation-64-year-old-patient-gets-a-new-lease-on-life-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151169-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक ही ऑपरेशन में दिल और कैंसर की जटिल सर्जरी, 64 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक ही ऑपरेशन में दिल और कैंसर की जटिल सर्जरी, 64 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एओर्टा में फटन, एओर्टिक वॉल्व में गंभीर लीकेज और किडनी में था कैंसर का ट्यूमर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 64 वर्षीय मरीज की एक ही ऑपरेशन में दिल, मुख्य धमनी (एओर्टा) और किडनी के कैंसर की जटिल सर्जरी की। मरीज की एओर्टा की दीवार फट गई थी और एओर्टिक वॉल्व गंभीर रूप से लीक कर रहा था। जांच में बाईं किडनी में कैंसर का ट्यूमर भी मिला। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उपलब्ध मेडिकल जानकारी के आधार पर एक ही बार अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तीनों समस्याओं का उपचार किए जाने का यह विश्व का पहला मामला है।
मरीज तेज सांस फूलने और थकान की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। जांच में एओर्टा में चीरा और सूजन, एओर्टिक वॉल्व में गंभीर लीकेज और किडनी में ट्यूमर मिला। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में देरी मरीज के लिए खतरनाक हो सकती थी। इसलिए अलग-अलग ऑपरेशन करने के बजाय एक ही सर्जरी में तीनों समस्याओं का इलाज करने का फैसला लिया गया। कार्डियक टीम ने पहले खराब एओर्टिक वॉल्व को बदला और फटी एओर्टा की मरम्मत की। इसके लिए फ्रोजन एलिफेंट ट्रंक ग्राफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इसमें एओर्टा के क्षतिग्रस्त हिस्से को ग्राफ्ट से बदला जाता है और डिसेंडिंग एओर्टा में स्टेंट लगाया जाता है।
एडल्ट कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. शिव कुमार चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज का तापमान नियंत्रित तरीके से कम किया गया। दिमाग तक लगातार रक्त पहुंचाने के लिए विशेष पंपों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद किडनी में मौजूद कैंसर के ट्यूमर को भी हटाया गया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।