सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple's honeymoon dreams shattered, travel company reprimanded by court

Delhi: दंपती का टूटा हनीमून का सपना, यात्रा कंपनी को अदालत की फटकार; ब्याज समेत पैसे लौटाने के आदेश

नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सार

अदालत ने ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी यात्रा डॉट कॉम को आदेश दिया कि वह दंपती को कुल जमा राशि में से ज्यादातर 2 लाख 86 हजार 716 रुपये ब्याज समेत वापस करे।

Couple's honeymoon dreams shattered, travel company reprimanded by court
demo - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा के एक नवविवाहित जोड़े का यूरोप हनीमून टूर वीजा रिजेक्शन के कारण रद्द हो गया था। अब दिल्ली की जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने उन्हें बड़ी राहत दिलाई है। अदालत ने ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी यात्रा डॉट कॉम को आदेश दिया कि वह दंपती को कुल जमा राशि में से ज्यादातर 2 लाख 86 हजार 716 रुपये ब्याज समेत वापस करे।

Trending Videos


यह फैसला 6 फरवरी 2026 को सुनाया गया, जो उपभोक्ताओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि ट्रैवल कंपनियां वीजा जैसी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकतीं। आयोग की अध्यक्ष पूनम चौधरी और सदस्य शेखर चंद्रा की पीठ ने फैसला सुनाते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के एक समान मामला का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि वीजा रिजेक्शन उपभोक्ता की गलती नहीं, तो कंपनी पूरा पैसा नहीं रख सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने माना कि कंपनी वीजा प्रोसेसिंग के लिए कुछ खर्च जैसे 20 हजार रुपये रख सकती है, लेकिन बाकी राशि रखना गलत है। ऐसे में आयोग ने आदेश दिया कि संबंधित पक्ष 2 लाख 86 हजार 716 रुपये की राशि जमा करने की तारीख से 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित वापस करें। यदि यह रकम एक महीने के भीतर अदा नहीं की जाती है, तो इसके बाद ब्याज की दर बढ़ाकर 9 प्रतिशत वार्षिक की जाएगी। इसके अलावा, मुकदमे के खर्च के रूप में 10 हजार रुपये अलग से दिए जाएं। हालांकि, कंपनी को वीजा प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 20 हजार रुपये रखने की अनुमति होगी।

फ्लेवर्स ऑफ यूरोप पैकेज किया था बुक
मामले में अंकित त्यागी और उनकी पत्नी दीपिका त्यागी ने अप्रैल 2016 में यात्रा डॉट कॉम से फ्लेवर्स ऑफ यूरोप पैकेज बुक किया था। यह 9 दिन-10 रात का हनीमून टूर था, जिसमें स्विट्जरलैंड, इटली समेत कई यूरोपीय देश शामिल थे। दंपति ने कुल 3 लाख 6 हजार 716 रुपये और 10 हजार बुकिंग समेत बाकी कंपनी को दिए।

कंपनी ने वीजा अरेंजमेंट का वादा किया था, लेकिन मई 2016 में इटली और फिर स्विट्जरलैंड के दूतावास ने वीजा रिजेक्ट कर दिया। वजह बताई गई कि टूर का उद्देश्य और ठहरने की स्थिति विश्वसनीय नहीं लग रही है। दंपति का कहना है कि कंपनी ने दूतावास को टूर का सही वजह नहीं बताई और जरूरी जानकारी अधूरी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed