{"_id":"69ddbff86dc9d6eb8c04e0d2","slug":"court-sends-i-pac-director-vinesh-chandel-to-10-days-ed-custody-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेजा, ईडी करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेजा, ईडी करेगी पूछताछ
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-पैक के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी राज्य में हुए बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने विनेश चंदेल को 10 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है।
Trending Videos
अधिकारियों के अनुसार, चंदेल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दिल्ली से पकड़ा गया। जांच एजेंसी का दावा है कि कोयला तस्करी के इस रैकेट से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने करोड़ों रुपये आई-पैक के खातों में भेजे। इससे पूर्व 2 अप्रैल को चंदेल व अन्य निदेशकों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोलकाता में जांच के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए साक्ष्य और उपकरण जब्त करने में बाधा डाली। वहीं, मुख्यमंत्री ममता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ममता ने सार्वजनिक मंच से कहा कि चुनाव से पहले उनकी चुनावी रणनीति संबंधी दस्तावेजों को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2 अप्रैल को ईडी ने दिल्ली में चंदेल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही आई-पैक के एक अन्य को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह के बंगलूरू स्थित ठिकानों और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर के मुंबई स्थित परिसरों की भी तलाशी ली थी।
इससे पहले 8 जनवरी को केंद्रीय एजेंसी ने आई-पैक के दफ्तर और इसके संस्थापक व निदेशकों में शामिल प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। उस समय मामला तब सुर्खियों में आया था, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई थीं।
