फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA Scheme: Over 25% discount on more than 1,200 flats in Delhi;bookings to start from August 15.

DDA Scheme: दिल्ली में विकास प्राधिकरण के 1200 से ज्यादा फ्लैटों पर 25 फीसदी छूट, 15 अगस्त से होगी बुकिंग

Thu, 23 Jul 2026 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2026 03:56 AM IST
सार

डीडीए ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत नरेला में 1200 से अधिक रेडी टू मूव फ्लैटों पर 25 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
DDA Scheme: Over 25% discount on more than 1,200 flats in Delhi;bookings to start from August 15.
योजना के लिए पंजीकरण 24 जुलाई से शुरू होगा। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए डीडीए ने बड़ा मौका दिया है। डीडीए ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत नरेला में 1200 से अधिक रेडी टू मूव फ्लैटों पर 25 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है। योजना के लिए पंजीकरण 24 जुलाई से शुरू होगा, जबकि 15 अगस्त से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन


योजना में 1 बीएचके, 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट शामिल हैं। 25 फीसदी छूट के बाद 1 बीएचके फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.40 लाख रुपये, 2 बीएचके की 75.55 लाख रुपये और 3 बीएचके की 1.065 करोड़ रुपये रखी गई है। सभी फ्लैट तैयार हैं और खरीदारों को कब्जे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी क्षेत्र को भी मौका
डीडीए ने इस योजना का दायरा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा है। सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के अलावा निजी कंपनियों में काम करने वाले पेशेवर, कारोबारी, उद्यमी और अन्य प्रोफेशनल भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि पहले से मकान होने पर भी इस योजना में फ्लैट खरीदने पर कोई रोक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेला को हाउसिंग हब बनाने की कोशिश
डीडीए का कहना है कि नरेला तेजी से दिल्ली के नए आवासीय केंद्र के रूप में उभर रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डीडीए ने 1284 फ्लैट बेचे, जिनमें 1153 फ्लैट अकेले नरेला में बिके। यह कुल बिक्री का करीब 90 फीसदी है। बेहतर सड़क संपर्क, प्रस्तावित मेट्रो, आरआरटीएस, एजुकेशन हब और खेल सुविधाओं के कारण इस क्षेत्र की मांग लगातार बढ़ रही है।


ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
योजना के तहत पूरी बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक खरीदारों के लिए नमूना फ्लैट भी तैयार किए गए हैं, ताकि वे खरीदने से पहले निर्माण गुणवत्ता और सुविधाओं का जायजा ले सकें। डीडीए का कहना है कि रेडी टू मूव फ्लैट, 25 फीसदी की छूट और बेहतर कनेक्टिविटी इस योजना को घर खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed