Delhi Election: यमुना का पानी लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंची स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को यमुना नदी से प्रदूषित पानी एकत्र कर कई महिलाओं के साथ पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने केजरीवाल के पोस्टर की पानी में डुबकी लगवाई।
विस्तार
#WATCH दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया, जो पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से एकत्र किए गए पानी के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। https://t.co/sInlaFbjQk pic.twitter.com/CV1SwGROj4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाने से पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई। मैं हजारों पूर्वांचली महिलाओं के साथ यहां आई हूं। यहां की स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण हमारा यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
हज़ारों पूर्वांचली महिलाओं के साथ यमुना के लाल @ArvindKejriwal जी को यमुना का पानी पिलाने और डुबकी लगवाने उनके घर के बाहर जा रही हूँ…
केजरीवाल जी घबराना मत… pic.twitter.com/HW5LoWmxvU— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 3, 2025
स्वाति ने आगे कहा कि पूर्वांचली महिलाएं मेरे साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रही हैं। हम उनसे पूछेंगे कि नदी की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहां गए?। हम सब अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं। उन्हें चुनौती देंगे कि वे हमारे सामने आएं और उनके लिए नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है, उसे देखें और उसमें डुबकी लगाएं और हो सके तो उसे पी भी लें।