सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Female teacher arrested in Janakpuri school child assault case

Delhi: जनकपुरी के स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला टीचर गिरफ्तार, केयरटेकर पहले हो चुकी है अरेस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सार

इस मामले में स्कूल के केयरटेकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि टीचर को बाद में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Delhi: Female teacher arrested in Janakpuri school child assault case
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में स्थित प्राइवेट स्कूल में कथित तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में स्कूल की महिला टीचर(57) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में स्कूल के केयरटेकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि टीचर को बाद में कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि पीड़ित बच्ची की मां ने आरोप लगाया था कि इस मामले में एक टीचर भी शामिल है।

Trending Videos


पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 1 मई को एक महिला ने जनकपुरी पुलिस स्टेशन में अपनी बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को स्कूल में एडमिशन के दूसरे दिन स्कूल के समय के दौरान उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया। घर लौटने पर बच्ची ने दर्द की शिकायत की और पूछने पर केयरटेकर की हरकत के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बच्ची के पहचाने जाने के बाद केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 7 मई को एक स्थानीय कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के विरोध के बावजूद उसे जमानत दे दी। 

पुलिस ने कहा कि वे जमानत के इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे। महिला ने दावा किया था कि परिवार को पुलिस स्टेशन में कई घंटों तक इंतजार कराया गया। पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि जांच निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से की गई है।

महिला शिक्षिका की इस वजह से हुई गिरफ्तारी
महिला शिक्षिका को लेकर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद थी और उसने बच्ची की मदद नहीं की। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। परिवार ने शिक्षिका की भूमिका पर सवाल उठाए थे। पुलिस ने इस मामले में केयरटेकर की गिरफ्तारी के बाद से स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। 

पुलिस के सामने बच्ची ने स्कूल के अलग कमरे की ओर इशारा करते हुए बताया था कि वहीं आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में शिक्षिका के खिलाफ पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले, जो उसकी संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा कर रही है। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस मामले की साक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रही है।

अदालत ने शिक्षिका को एक दिन की रिमांड पर भेजा : शिक्षिका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। पुलिस ने उससे पूछताछ और इस मामले में साक्ष्य हासिल करने के लिए अदालत से दो दिन की रिमांड मांगी। अदालत ने दलील सुनने के बाद शिक्षिका को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed