Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ से पहले तैयारी, सीएम रेखा ने किया दौरा; कई इलाकों में बारिश भी
दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया। वहीं यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की।
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले घंटों में दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन अभी तक कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि लोधी रोड पर 35.2 मिमी, आयानगर में 95 मिमी, और पालम में 57.4 मिमी बारिश हुई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की। मंगलवार को यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के साथ ही, दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा है। यमुना आज सुबह खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। सीएम रेखा ने लोहे के पुल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) reviewed the situation of the rising Yamuna River water level.
With the Yamuna Rivercrossing the danger mark on Tuesday, water began entering houses in parts of the Trans-Yamuna area of Delhi.
The river crossed the danger level in the… pic.twitter.com/NqNoURXU5v — Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2025
यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह 6 बजे पुराने रेलवे पुल (लोहे का पुल) पर 205.68 मीटर और 7 बजे 205.75 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नदी का जलस्तर मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी स्तर (evacuation mark) को छू सकता है। यह वृद्धि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी की रिकॉर्ड निकासी और पहाड़ों में लगातार भारी बारिश के कारण हुई है।
#WATCH | Delhi: Sandbags placed at Vasudev Ghat along the banks of River Yamuna as precautionary measure, as the water level of the river rises. pic.twitter.com/qVmzw3ki4A
— ANI (@ANI) September 2, 2025
दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से बचाव के लिए यमुना किनारे रेत के बोरे रखे गए हैं, और मयूर विहार जैसे क्षेत्रों में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।, शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मंगलवार शाम 5 बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है।