फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gears up to welcome Shiva-devotee Kanwariyas; welcome gates to be set up and flower petals to be showered

Delhi NCR News: शिवभक्त कांवड़ियों की अगवानी को तैयार दिल्ली, बनेंगे स्वागत द्वार, होगी फूलों की वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कांवड़ियों का करेंगी स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सावन में गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचने वाले लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की अगवानी के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को विशेष समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और अधिकारियों को सेवा भाव से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजधानी के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत करेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों के प्रति दिल्लीवासियों की श्रद्धा व सेवा भावना विशेष रही है। उन्होंने बताया कि सभी कांवड़ शिविरों में चौबीसों घंटे सफाई, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली व बेहतर गुणवत्ता वाले मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे। सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी होगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शिविरों में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की शिफ्टवार तैनाती होगी, जिससे दिन-रात चिकित्सा सहायता मिल सके। बारिश के दौरान जलभराव से बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं। कांवड़ समितियों को अनुमति लेने में परेशानी न हो, इसके लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पीसीआर तैनाती व दुर्घटना रोकथाम के सभी इंतजाम समय से पहले पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा निर्बाध रहे व आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed