सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government's announcements are misleading to the public: Congress

दिल्ली सरकार की घोषणाएं जनता को गुमराह करने वाली : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा की दिल्ली सरकार पर घोषणाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता की होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा महज प्रचार है। सरकार 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ देने की बात कर रही है, जबकि दिल्ली में 17 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवार हैं और लाखों की जांच अब भी लंबित है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पहले 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलिंडर देने का वादा पूरा करे। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की इंदिरा गांधी स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च कर मुफ्त सिलिंडर, लखपति बिटिया योजना और पिंक कार्ड की घोषणा करना केवल चेहरा चमकाने की राजनीति है। उन्होंने महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि यदि सरकार सचमुच महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है तो पहले यह वादा पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article