सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Piece of meat found on Tibbia College's notice board; police deny foul play

Delhi: तिब्बिया कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मिला मांस का टुकड़ा, पुलिस का साजिश से इनकार; कहा- कौवे ने गिराया

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
सार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में नोटिस बोर्ड के आस पास किसी व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई।

Delhi: Piece of meat found on Tibbia College's notice board; police deny foul play
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करोल बाग स्थित तिब्बिया कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मांस का एक टुकड़ा मिलने से शुक्रवार को कुछ समय के लिए हलचल मच गई। हालांकि पुलिस ने जांच में इस घटना के पीछे किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है।

Trending Videos


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 20 मार्च को देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को करोल बाग स्थित तिब्बिया कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मांस का टुकड़ा फेंकने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में नोटिस बोर्ड के आस पास किसी व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में आसपास दो कौवे भी देखे गए, जिसके आधार पर पुलिस का अनुमान है कि मांस का टुकड़ा उन्हीं पक्षियों ने वहां गिराया होगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में किसी प्रकार की साजिश या आपराधिक मंशा के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed