{"_id":"6a6851e46a6368135e0de9a9","slug":"delhi-police-arrested-two-accused-in-online-fraud-case-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.14 लाख की ठगी का खुलासा: साइबर अपराधियों को म्यूल सिम उपलब्ध कराए, दिल्ली पुलिस ने दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.14 लाख की ठगी का खुलासा: साइबर अपराधियों को म्यूल सिम उपलब्ध कराए, दिल्ली पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
Tue, 28 Jul 2026 12:23 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य जिला पुलिस ने 1.14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर अपराधियों को म्यूल सिम उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनोज (22) और यश सैनी (23), दोनों मेवात (हरियाणा) के रहने वाले हैं और 22 जुलाई को फिरोजपुर झिरका से पकड़े गए।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, पीड़ित को एक व्यक्ति ने संदेश भेजा कि उसके परिवार के सदस्य के इलाज के दौरान गलती से पैसे उसके खाते में आ गए हैं। बैंक से राशि जमा होने का संदेश आने पर पीड़ित ने ठग द्वारा भेजे क्यूआर कोड के जरिये 1.14 लाख रुपये वापस भेज दिए। बाद में उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि सिम मनोज के नाम पर पंजीकृत था। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह अपने नाम पर जारी सिम पैसे लेकर बेचता था और 10-15 सिम यश को उपलब्ध कराए थे। यश स्थानीय स्तर पर सिम जुटाकर मेवात के साइबर गिरोहों तक पहुंचाता था। पुलिस ने एक सक्रिय म्यूल सिम बरामद किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सिमकार्ड उपलब्ध कराने की बात कबूल की
पूछताछ में आरोपी मनोज ने बताया कि उसने पैसे कमाने के लिए अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड यश सैनी को बेचे थे। उसने साइबर अपराधों में इस्तेमाल के लिए लगभग 10-15 सिम कार्ड सप्लाई करने की बात कबूल की। यह भी पता चला कि यश सैनी स्थानीय स्तर पर सिम कार्ड खरीदता था और पकड़े जाने से बचने के लिए सब्सक्राइबर की जानकारी में हेरफेर करके उन्हें मेवात से चल रहे साइबर क्राइम सिंडिकेट को सप्लाई करता था। जांच में पता चला कि आरोपी मनोज सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आदी था और उसने पहले भी साइबर अपराधों में इस्तेमाल के लिए अपने नाम पर रजिस्टर्ड लगभग 10-15 सिम कार्ड सप्लाई किए थे।