{"_id":"69bd5ba494be4e09570c91a8","slug":"delhis-aqi-remains-at-93-after-five-months-people-breathe-freely-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128692-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक पर दी है खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक पर दी है खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पांच महीने बाद 93 रहा एक्यूआई, लोगों ने खुलकर ली सांस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में हुई बारिश के चलते शुक्रवार को बीते पांच महीने बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। ऐसे में इस सीजन की सबसे साफ हवा रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 44 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 157 दर्ज की गई जो कि यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 100, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में 98 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 86 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1400 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 77.2 और पीएम2.5 की मात्रा 44.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगी।
Trending Videos