सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DGCA Deputy Director sent to CBI custody for three days

Delhi NCR News: डीजीसीए के उपनिदेशक को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के उप निदेशक जनरल मुदावथ देवुला और एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि भारत माथुर को भ्रष्टाचार के मामले में तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद विशेष न्यायाधीश कोलेट रश्मि कुजूर के समक्ष पेश किया। एजेंसी ने मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी। जांच एजेंसी के अनुसार मामला 2.5 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा है। आरोप है कि डीजीसीए अधिकारी ने लंबित फाइलों में मंजूरी और अनुमति देने के बदले अनुचित लाभ की मांग की थी। सीबीआई के मुताबिक, 18 अप्रैल को तुरंत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एजेंसी ने ट्रैप बिछाकर दोनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दिल्ली में चार ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से करीब 37 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के सिक्के और कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article